पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए डेमू गाड़ी संख्या 75104/75103 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी का मार्ग विस्तार 27 जून से फेफना जं. तक किया जाएगा।
विस्तारित मार्ग पर 75104 वाराणसी सिटी-फेफना जं. डेमू गाड़ी वाराणसी सिटी से 09 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 11.30 बजे, युसुफपुर से 11.51 बजे, करीमुद्दीनपुर से 12.06 बजे तथा चितबड़ागांव से 12.31 बजे छूटकर फेफना जं. 12.45 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि इस विस्तारित मार्ग पर 75103 फेफना जं.-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी फेफना जं. से 13.30 बजे प्रस्थान कर चितबड़ागांव से 13.38 बजे, करीमुद्दीनपुर से 13.50 बजे, यूसुफपुर से 14.07 बजे तथा गाजीपुर सिटी से 14.45 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 16.45 बजे पहुंचेगी।
dharmpath.com dharmpath