जम्मू, 24 जून (आईएएनएस)। लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हुड्डा ने शुक्रवार को 17,340 फीट ऊंची हिमालय की ‘फ्रेंडशिप पीक’ पर सफलतापूर्वक चढ़ने के लिए सेना प्रशिक्षित जम्मू एवं कश्मीर के लड़के और लड़कियों के दल को सम्मानित किया।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पुंछ जिले के इस युवा पर्वतारोही दल में सात लड़कियां और आठ लड़के थे। यह दल गत 8 जून को हिमालय की उक्त चोटी पर चढ़ने में सफल हुआ।
इस अवसर पर सेना के कमांडर ने युवाओं को बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता उन्हें प्रयासों की सीमा को फिर से परिभाषित करने के लिए प्रेरित करेगी।
dharmpath.com dharmpath