ब्रेक्सिट का देश पर अल्पकालिक असर होगा : जेटली

बीजिंग, 24 जून (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के बाहर होने (ब्रेक्सिट) के फैसले का भारत पर अल्पकालिक असर होगा, क्योंकि भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत है और किसी भी अनहोनी के लिए देश के पास प्रचुर संसाधन है। यह बात केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यहां शुक्रवार को कही।

चीन के पांच दिवसीय दौरे पर आए जेटली ने भारतीय संवाददाताओं से कहा, “इसका अल्पकालिक असर होगा।”

उन्होंने कहा, “यदि किसी देश की बुनियाद मजबूत है, तो कुछ शरुआती दिनों के बाद मामूली प्रभाव रह जाता है।”

इससे पहले जेटली ने एक बयान में कहा, “सभी देशों को ब्रेक्सिट जनमत संग्रह के मध्यावधि प्रभाव से निपटने के लिए खुद को तैयार रखना होगा।”

उन्होंने कहा, “निवेशक हालांकि जब संकट के समय में निवेश के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश करेंगे, तब भारत स्थिरता और विकास दोनों संभावनाओं के कारण एक अलग स्थान रखेगा। भारत की विकास दर आज दुनिया में सर्वाधिक है।”

जेटली ने यहां शुक्रवार को कुछ निवेशकों से मुलाकात की और भारत में व्यापार की सुविधा पर बात की। वह एशिया अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक में भारत की ओर से हिस्सा लेंगे। भारत बैंक के 56 सदस्य देशों में से एक है।

अधिकारियों ने कहा कि मंत्री अपने चीन के समकक्ष लू जीवे से भी सोमवार को मिलेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493