भारत-ब्रिटेन व्यापारिक रिश्ते के खास बिंदु

– जिन 25 देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार भारत के पक्ष में झुका हुआ है, उनमें ब्रिटेन का सातवां स्थान।

– द्विपक्षीय व्यापार 2015-16 में 14.02 अरब डॉलर था। इसमें भारत का निर्यात 8.83 अरब डॉलर और आयात 5.19 अरब डॉलर था। यानी, यह भारत के पक्ष में 3.64 अरब डॉलर झुका था।

– ब्रिटेन भारत का तीसरा सबसे बड़ा निवेशक है। 2000-2015 में उसने देश में 22.56 अरब डॉलर निवेश किया है।

– भारत भी ब्रिटेन में तीसरा सबसे बड़ा निवेशक है। पिछले वर्ष में ही अनुमानित 2.75 अरब डॉलर निवेश।

– सेवा क्षेत्र में 2014 में करीब 2.5 अरब पाउंड का द्विपक्षीय व्यापार।

– ब्रिटेन में भारतीय स्वामित्व वाली कंपनियों की संख्या 800 से अधिक होने का अनुमान, जिनमें 1,10,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इनमें सबसे चर्चित है टाटा मोटर्स, जो जगुआर लैंड रोवर का संचालन करती है।

– ब्रिटेन की अन्य भारतीय कंपनियां सूचना प्रौद्योगिकी, फार्माश्यूटिकल, क्रिएटिव और वित्तीय सेवा क्षेत्र में काम करती हैं।

– भारतीय उद्योग परिसंघ के मुताबिक भारत शेष यूरोप के मुकाबले ब्रिटेन में अधिक निवेश करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493