पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर को बिछिया थाना क्षेत्र के नेवसा में एक जीप अनियंत्रित होकर पलट कर खाई में जा गिरी। इस जीप में 18 लोग सवार थे। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 12 घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, नेवसा से जीप में सवार लोग बिछिया की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath