नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। ऊषा जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (जेटीपी) के चौथे गोल्फ शिविर का समापन शुक्रवार को दिल्ली गोल्फ कोर्स क्लब में किया गया। इस शिविर में आठ साल से 15 साल के बच्चों ने हिस्सा लिया।
शिविर का मकसद गोल्फ में प्रतिभाओं को तराशना और प्रशिक्षण देना था। इस शिविर की शुरुआत 16 मई से हुई थी।
शिविर में पुटिंग, चिपिंग, बंकर, लांग डाइव श्रेणी में कई इनाम रखे गए थे। इसमें सबसे ज्यादा इनाम अगस्तया टंडन, शिवम गुप्ता और निव गुलरी ने जीते।
इस शिविर में कोच विक्रम सेठी ने बच्चों को गोल्फ के गुर सिखाए जिसमें दिनेश कुमार ने सहायक कोच की भूमिका निभाई।
ऊषा कंपनी वर्ष 2006 से जेटीपी से जुड़ी हुई है।
dharmpath.com dharmpath