शूटिंग विश्व कप में जीतू, प्रकाश, अपूर्वी और पूजा का निशाना चूका

बाकु (अजरबैजान), 24 जून (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाजों का विश्व कप में बुरे प्रदर्शन का दौर जारी रहा। रियो में हिस्सा लेने जाने वाले जीतू राय, प्रकाश नानजप्पा और अपूर्वी चंदेला शुक्रवार को अपनी-अपी श्रेणी के फाइनल में प्रवेश करने से चूक गए।

50 मीटर पुरुष पिस्टल स्पर्धा में राय को खराब शुरुआत का नुकसान भुगतना पड़ा। उन्होंने पहले 10 शॉट में सिर्फ 89 का स्कोर किया। अंतिम 50 शॉट्स में उन्होंने वापसी की और 500 में से 466 का स्कोर किया, लेकिन खराब शुरुआत के कारण उनका कुल स्कोर 600 में से 555 रहा और वह एक अंक से फाइनल दौर में जाने से चूक गए।

फाइनल में जाने वाले आठ खिलाड़ियों में से दो का स्कोर 556 था।

इसी स्पर्धा में नानजप्पा ने 552 का स्कोर किया और 17वें स्थान पर रहे। जबकि ओमकार सिंह 549 का स्कोर कर 25वें स्थान पर रहे।

महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपूर्वी को 42वां स्थान मिला। उन्होंने 411.7 अंक हासिल किए। वहीं, पूजा घाटकर विश्व कप में पहले कांस्य पदक से चूक गईं। उनका स्कोर 417.0 रहा। अंजुम मुदगिल भी फाइनल में जगह नहीं बना सकीं और 416.4 का स्कोर ही कर सकीं।

चीन की बेई डु को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। उनकी हमवतन मेनग्याओ को रजत पदक मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493