अपना दायरा बढ़ाएं युवा : प्रियंका

मेड्रिड, 25 जून (आईएएनएस)। देश-विदेश में नाम कमाने वाली अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा ने युवाओं को अपना दायरा बढ़ाने की सलाह दी है।

मेड्रिड, 25 जून (आईएएनएस)। देश-विदेश में नाम कमाने वाली अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा ने युवाओं को अपना दायरा बढ़ाने की सलाह दी है।

पद्मश्री प्राप्तकर्ता प्रियंका (33) ने यहां चार दिवसीय इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल (आईफा) के जश्न के मौके पर संवादाताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा, “आप जो हैं, आपको वही रहना होगा। आपको अलग-अलग चीजें विकसित करने में समर्थ होना होगा। लोगों को स्वयं पर पाबंदी नहीं लगानी चाहिए।”

अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ से दुनियाभर में प्रसिद्धि पा चुकीं प्रियंका अब अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ ड्वेन जॉनसन उर्फ रॉक एवं जैक एफ्रॉन सरीखे हॉलीवुड सितारे हैं।

फिल्म में वह विक्टोरिया लीड्स नामक एक नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी।

प्रियंका को 17वें आईफा में परफॉर्म करने का बेसब्री से इंतजार है।

उन्होंने कहा, “मैं यहां आकर बहुत खुश हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि जहां भी फिल्म जगत इकट्ठा होता है, वो अपने आप में एक अलग अहसास होता है..मंच पर परफॉर्म करना भी जान में जान डाल देता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493