अनंतनाग विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

श्रीनगर, 25 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह शुरू हो गई, जहां से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित आठ उम्मीदवार मैदान में हैं।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अनंतनाग में 22 जून को हुए मतदान के बाद सुरक्षित स्थान पर रखी गई ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों) को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया।”

अधिकारी ने बताया, “मतगणना शुरू हो गई है और दोपहर से पहले नतीजों का ऐलान हो सकता है।”

अनंतनाग से चुनाव लड़ रहे आठ उम्मीदवारों में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस के हिलाल अहमद शाह और नेशनल कांफ्रेंस के इफ्तिखार हुसैन मिसगर शामिल हैं।

निर्वाचन क्षेत्र में 84,000 से अधिक योग्य मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 28,500 ने अलगाववादी नेताओं और आतंकवादियों की ओर से मतदान के बहिष्कार की अपील के बावजूद बुधवार को मतदान में हिस्सा लिया।

तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद अनंतनाग में उपचुनाव जरूरी हो गए थे।

सईद का सात जनवरी को नई दिल्ली में बीमारी से निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493