बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 25 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की जाएगी, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, पूर्णिया का 25 डिग्री तथा गया का 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, पूर्णिया का 33.4 डिग्री और गया का 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493