लखनऊ, 25 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में सामान्य बारिश होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा। दिन में धूप-छांव का दौर जारी रहेगा। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री और इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath