शिमला, 25 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थो के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए राज्य पुलिस यहां रविवार को एक हाफ मैराथन का आयोजन करेगी।
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस से कहा कि 21.5 किलोमीटर के हाफ मैराथन के अलावा 10 किलोमीटर का मिनी मैराथन और तीन किलोमीटर की छोटी दौड़ का भी आयोजन होगा।
हाफ मैराथन की ‘थीम’ (विषय वस्तु) ‘मादक पदार्थ मुक्त हिमाचल’ है।
द मॉल के ठीक ऊपर ऐतिहासिक रिज पर कार्यक्रम शुरू होगा।
सभी श्रेणियों में 75 साल से अधिक उम्र के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे, जो छोटी दौड़ के लिए 750 रुपये, मिनी मैराथन के लिए 1100 रुपये और हाफ मैराथन के लिए 2100 रुपये के होंगे।
dharmpath.com dharmpath