कैनबरा, 25 जून (आईएएनएस)। पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया से सुदूर एक द्वीप पर एक वाहन का मलबा मिला है, जिसे लेकर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी का कहना है कि यह मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान एमएच370 का हो सकता है।
वेबसाइट ‘न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू’ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के संघीय परिवहन मंत्री डैरेन चेस्टर ने संदिग्ध मलबे के बारे में शुक्रवार को एक बयान जारी किया। इस मलबे में विमान के पंख का हिस्सा शामिल है, जो वर्तमान खोज क्षेत्र से करीब 6,000 किलोमीटर की दूरी पर पेम्बा द्वीप पर स्थानीय लोगों को मिला है।
तंजानिया की सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ‘जानी फोरम’ द्वारा साझा की गई तस्वीरें से पता चलता है कि खोज के दौरान आज तक मिले विमान के हिस्सों के मुकाबले यह थोड़ा बड़ा है। इस हिस्से को देखकर अंदाजा लगाया गया है कि यह एमएच370 विमान का ही है।
गौरतलब है कि आठ मार्च 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा विमान एमएच370 रास्ते में लापता हो गया था। इसमें 239 यात्री सवार थे।
चेस्टर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ट्रांसपोर्ट सिक्यूरिटी ब्यूरो संदिग्ध मलबा मलेशिया एयरलाइंस विमान का हिस्सा है या नहीं, यह पता लगाने के लिए आगे की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है।
इस महीने से पहले मेडागास्कर में पाए गए मलबे को जांच के लिए मलेशिया से दोबारा वापिस पाने का इंतजार किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath