लता मंगेशकर ने की ‘सा रे गा मा पा’ के प्रतियोगियों की प्रशंसा

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर संग उनकी बहन दिग्गज गायिका आशा भोंसले ने लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के प्रतियोगियों की प्रशंसा की।

बयान के मुताबिक, आशा भोसले जब रियलिटी शो के सेट पर पहुंचीं तो वह शो की प्रतिभा से मंत्रमुग्ध हो गईं और बुलाने पर तुरंत प्रतियोगियों और अपनी बड़ी बहन मंगेशकर के साथ इसमें शामिल हुईं।

मंगेशकर ने प्रतियोगियों से कहा, “आपने बहुत अच्छा काम किया और मैं इस मंच पर इस तरह की असाधारण गायन प्रतिभा देखने के लिए खुश हूं। इससे बाहर होने पर कृपया प्रेरणाहीन न हों, क्योंकि यह सिर्फ एक प्रतियोगिता है, न कि जिंदगी का अंत है। खुश रहें और पूरे आत्मविश्वास के साथ गाते रहें।”

भोसले ने साझा किया कि वह ‘सा रे गा मा पा’ के सेट पर बहुत खुश हैं। आर.डी. बर्मन द्वारा गाए गए 1980 से 1990 के दशक के उनके गीत प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा,”मैं काफी भावुक हूं और उन अविस्मरणीय गीतों से मैं उनकी यादों में खो गई।”

इस प्रकरण का प्रसारण जीटीवी पर शनिवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493