श्रीनगर, 25 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “सुरक्षाबलों द्वारा शनिवार को शोपियां जिले में एक अभियान के दौरान हिज्बुल मुजाहिद्दीन के तीन सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।”
उन्होंने कहा, “इन आतंकवादियों की गिरफ्तारी से जिले में आतंकवादी गतिविधियों को जोरदार झटका लगा है।”
dharmpath.com dharmpath