ऋतिक किसी भी निर्देशक के ड्रीम एक्टर : संजय गुप्ता

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘काबिल’ की तैयारियों में जुटे बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की सराहना करते हुए फिल्मकार संजय गुप्ता ने कहा है कि उनके साथ काम करना किसी भी निर्देशक के लिए सौभाग्य की बात है।

ट्विटर पर लाइव चैट के दौरान संजय गुप्ता ने ऋतिक की सराहना की।

उन्होंने लिखा, “वह किसी भी निर्देशक के ड्रीम एक्टर हैं।”

फिल्म ‘काबिल’ में यामी गौतम प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं ऋतिक रोशन एक बार फिर ‘बैंग बैंग’ के बाद अपने एक्शन अवतार में वापसी करेंगे।

इसके लिए संजय गुप्ता ने मारधाड़ वाले दृश्यों के निर्देशन पीटर हेइन के साथ हाथ मिलाया है। वह ‘शिवाजी’, ‘अन्नियन’ और ‘गजनी’ जैसी दक्षिण की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन्स के बैनर तले राकेश रोशन द्वारा निर्मित फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।

संजय गुप्ता ने फिल्म के बारे में कहा कि फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होगी और उन्हें उम्मीद है कि अक्टूबर तक इसकी शूटिंग खत्म हो जाएगी।

ऋतिक के सबसे अच्छे गुण के बारे में गुप्ता ने कहा कि वह पूर्णता की तलाश में हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘कृष’ स्टार की खासियत उनका ‘समर्पण’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493