बंगाल : अपहरण न कर पाने पर महिला की कुचलकर हत्या

कोलकाता, 25 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में अपहरण की कोशिश का प्रतिरोध करने पर एक मिनी ट्रक के चालक और उसके मित्र ने एक महिला की कुचल कर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

मृत महिला की पहचान जयंती सोरेन के रूप में हुई है जो एक फैक्ट्री में काम करती थी।

मृत महिला के पिता द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना तब हुई जब जयंती सोरेन और उसकी एक सहेली फैक्ट्री से घर आ रही थीं।

एक हल्के व्यावसायिक वाहन चला रहे ड्राइवर और उसके एक साथी ने जयंती को खींचकर जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश की, लेकिन जब उसने प्रतिरोध किया और भागने की कोशिश की तो ड्राइवर ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और उसके ऊपर से वाहन चला दिया।

दोनों आरोपित भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने कहा, “हमने ड्राइवर और सफाई कर्मी की पहचान कर ली है। दोनों को जल्द पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493