नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) शशिकांत शर्मा को शनिवार को चीन के एक विश्वविद्यालय ने मानद प्रोफेसर की उपाधि प्रदान की है।
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक शशिकांत शर्मा को चीन के नानजिग ऑडिट विश्वविद्यालय ने मानद प्रोफेसर की उपाधि से सम्मानित किया है। यह इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल ऑडिटर्स से मान्यता प्राप्त एकमात्र विश्वविद्यालय है।”
इससे पहले शर्मा ने ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों के महालेखा परीक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। प्रतिनिधिमंडल ने चीन के उपप्रधानमंत्री झांग गाओली से मुलाकात की।
dharmpath.com dharmpath