ब्रिटेन में गोवावासियों की मदद करे विदेश मंत्रालय : कांग्रेस

पणजी, 25 जून (आईएएनएस)। ब्रेक्सिट के मद्देनजर कांग्रेस की गोवा इकाई ने मांग की है कि विदेश मंत्रालय पुर्तगाल के पासपोर्ट पर ब्रिटेन में रह रहे गोवा के लोगों के हितों की सुरक्षा करे।

राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरो ने शनिवार को कहा, “मुझे लगता है कि विदेश मंत्रालय को मुद्दे को तत्काल ब्रिटेन के समक्ष उठाना चाहिए, जो भारत के साथ आर्थिक संबंधों को बनाए रखने में दिलचस्पी रखता है। मंत्रालय को ब्रिटेन में गोवावासियों के पास पहुंचकर उन्हें आश्वस्त करना चाहिए।”

ब्रिटेन में रह रहे 30 लाख ब्रिटिश यूरोपीय नागरिकों में शामिल गोवा के हजारों लोग एक अनोखे लूसोफोनियन सिटिजनशिप उपधारा के माध्यम से पुर्तगाल की नागरिकता प्राप्त करने के बाद ब्रिटेन में रह रहे हैं और ब्रेक्सिट के फैसले के बाद उनका भविष्य अधर में लटक गया है।

फलेरो ने यह भी कहा कि गोवा के लोगों ने बेहतर मौकों की चाह में (खासकर ब्रिटेन के लिए) पुर्तगाल का पासपोर्ट लिया।

उन्होंने कहा, “यह फैसला (ब्रेक्सिट) उनके लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। भारत से बाहर रहने वाले गोवावासी भारतीय तथा गोवा की अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं। ब्रेक्सिट के कारण उनकी नौकरी जा सकती है और उन्हें घर लौटना पड़ सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493