एसटीएफ ने बताया केपी बलराम ठाकुर के लिए पैसे लेकर हत्या करने का काम करता है। जूनपत डबल मर्डर की साजिश बलराम ठाकुर और अनिल दुजाना ने की थी। 2015 में बलराम ठाकुर जब बुलंदशहर जेल में बंद था, तब उसने केपी और जेल के सिपाही के साथ मिलकर मुख्य बंदिरक्षक की हत्या की साजिश रची थी।
एसटीएफ ने बताया कि आरोपी 2006 में गेट्रर नोएडा के रबपुरा में 6 लाख की लूट, 2010 में मेवात में पेट्रोल पम्प 10 लाख कैश लूट, हापुड़ में 15 लाख कैश लूट, पलवल में हत्या और साहिबाबाद के व्यापारी का 20 लाख के लिए अपहरण और 2010 में ही मेरठ के व्यापारी सत्यप्रकाश की हत्या में मुख्य रूप से शामिल रहा है।
फिलहाल केपी दादरी में व्यापारी की हत्या की तैयारी में था। वारदात को अंजाम देने से पहले एसटीएफ ने उसे बुलंदशहर के थाना नरोरा से धर दबोचा।
आरोपी पर बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, मेवात व गुड़गांव में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और लूट के कई मुकदमे दर्ज हंै।
dharmpath.com dharmpath