नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के झट्टा बादौली गांव में रहने वाले डॉ. पन्ना लाल शर्मा (55) का मेडिकल स्टोर और क्लीनिक है। शुक्रवार देर रात जब वह अपने क्लीनिक पर बैठे थे, तभी हमलावर बेधड़क घुस आए और उन पर चाकुओं से वार कर फरार हो गए।
डॉ. पन्ना लाल शर्मा लहूलुहान हालत में नीचे गिर पड़े। उन्हें कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना को जमीनी रंजिश में अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath