चीन में तूफान प्रभावित जियांगशु के लिए धन आवंटित

गुरुवार को जियांगशु प्रांत का यानचेंग शहर भारी बारिश, आंधी और तूफान की चपेट में आ गया, जिससे 98 लोगों की मौत हो गई, जबकि 846 लोग घायल हो गए।

केंद्र सरकार द्वारा आवंटित बजट लोगों को स्थानांतरित कर उन्हें पुन: बसाने, मदद, गृह निर्माण तथा कृषि संबंधित कार्यो में खर्च किया जाएगा।

फ्यूनिंग व शेयांग काउंटी में करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आए तूफान ने 8,600 मकानों, दो स्कूलों व आठ फैक्ट्रियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि वह काउंटी में मौसम पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर और अधिक फंड जारी करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493