(भोपाल)-लोकतंत्र में मीडिया का प्रमुख एवं उपयोगी स्थान है.भारत सरकार एवं मप्र सरकार डिजिटल क्षेत्र में क्रान्ति लाने की घोषणा कर चुकी हैं.वेब न्यूज़ मीडिया मप्र में अपनी शैशवावस्था में है एवं कई कठिन परिस्थितियों से जूझ रही है.इस माध्यम ने लेकिन अपनी उपस्थिति को जताना शुरू कर दिया है.
मप्र में आगामी समय में वेब मीडीया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगा.इस माध्यम को सशक्त बनाने हेतु आज भोपाल में वेब मीडिया संचालकों एवं पत्रकारों की बैठक आहूत की गयी .
इसमें तय किया गया की वेब मीडिया के क्षेत्र में आने वाली तकनीकी कठिनाइओं एवं शासन स्तर पर होने वाले निराकरणों के लिए वेब मीडिया संचालकों एवं पत्रकारों का एक संगठन बनाया जाएगा,इस संगठन के माध्यम से आने वाली तकनीकी एवं प्रशासनिक कठिनायों का समाधान किया जाएगा.
प्रधानमन्त्री एवं मप्र के मुख्यमंत्री के डिजिटल इण्डिया बनाने के कदम के आह्वान के बाद भी शासन का सहयोग वेब मीडिया को प्राप्त नहीं हो रहा.इस संगठन के माध्यम से इस दिशा में प्रयत्न किया जाएगा की वेब मीडिया के कार्यों को भी सम्मानजनक स्तर प्रदान किया जाय .
dharmpath.com dharmpath