अधिकारियों का कहना है कि नहर की गहराई और चौड़ाई में विस्तार के साथ यातायात का प्रवाह दोगुना हो जाएगा। इस विस्तार के बाद पनामाक्स वर्ग के जहाज भी यहां से गुजर सकेंगे और 14,000 तक मालवाहक कंटेनर ढो सकेंगे।
पनामा नहर के प्रशासक जॉर्ज लुइस क्विजानो ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस विस्तार का उद्घाटन रविवार को होगा। इसके जरिए रसद (लॉजिस्टिक्स) और जहाजों की मरम्मत जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे।
नहर के विस्तार का मुख्य ठेका ग्रुपो यूनिडोस पोर अल कंपनी के पास है।
उन्होंने कहा, “यह परियोजना ठीक दिशा में आगे बढ़ रही है। पनामा नहर का विस्तार प्रत्येक 100 वर्षो में एक बार होने वाली परियोजनाओं में से एक है।”
dharmpath.com dharmpath