ब्रिटेन के यूरोपीय आयुक्त ने की इस्तीफे की घोषणा

यूरोपीय आयोग की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बयान में हिल ने कहा, “ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने को लेकर कराए गए जनमत संग्रह के जो भी नतीजे आए उससे यहां और ब्रिटेन के अन्य लोगों की तरह मैं भी निराश हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरा ब्रिटिश आयुक्त के तौर पर इस पद पर बने रहना सही है।”

वहीं, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष ज्यां-क्लोद जुंकर ने कहा कि उन्होंने अफसोस के साथ हिल के फैसले को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, “हिल एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। हमारे समूह के एक सदस्य के रूप में मैं उनके ईमानदार और पेशेवर काम के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।”

हिल का इस्तीफा 15 जुलाई से प्रभावी होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493