लॉस एंजेलिस, 26 जून (आईएएनएस)। मशहूर ‘कोल्डप्ले बैंड’ के मुख्य गायक क्रिस मार्टिन का कहना है कि जिंदगी में उनका नया फलसफा यह है कि वह हर चीज में ‘कमाल के’ हैं।
क्रिस ने ‘द गार्डियन डॉट कॉम’ वेबसाइट को बताया, “मैं अपनी पूरी जिंदगी स्वयं को लेकर मलाल या अफसोस में नहीं रहना चाहता, क्योंकि इससे किसी को खुशी नहीं मिलने वाली है। इस वक्त मेरा फलसफा यह है कि मैं कमाल का हूं और बाकी लोग भी कमाल के हैं। आपको अपनी जिंदगी में जान खुद डालना होगी। अब मेरा फलसफा यही है।”
क्रिस ने गायिका रिहाना को ‘अपनी पीढ़ी की स्पष्टवादी गायिका-अभिनेत्री’ करार दिया।
उन्होंने कहा, “वह हमारी पीढ़ी की स्पष्टवादी गायिका-अभिनेत्री हैं। वह अपनी आवाज से कुछ भी सोने में बदल सकती हैं।”
dharmpath.com dharmpath