चीन सितंबर में दूसरी अंतरिक्ष प्रयोगशाला लांच करेगा

मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के उप निदेशक वू पिंग ने लांग मार्च-7 रॉकेट के सफल लांचिंग के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शेंझाऊ-11 मानव युक्त अंतरिक्ष यान सितंबर के मध्य लांच होगा और इसके री-एंट्री माड्यूल की नवंबर में वापसी होगी।

नई पीढ़ी के लांग मार्च-7 रॉकेट को हैनान प्रांत के वेंचांग से लांच किया गया।

देश के अंतरिक्ष प्रयोगशाला कार्यक्रम के तहत शेंझाऊ-11 अंतरिक्ष यान दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाएगा।

वू ने कहा कि इस परीक्षण के लिए दो अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया है, जिन्हें इसके लिए गहन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि तियांगोंग-2 और शेंझाऊ-11 लांग मार्च-2एफ वाहक रॉकेट के जरिए लांच किया जाएगा।

वू ने कहा कि अप्रैल 2017 में देश का पहला माल वाहक अंतरिक्ष यान तियांझाऊ-1 को लांग-मार्च-7 रॉकेट से लांच किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “रॉकेट का तकनीकी प्रदर्शन सुधरने के साथ ही लांग मार्च-7 धीरे-धीरे वर्तमान के रॉकेटों के स्थान पर प्रयोग होने लगेगा और अंतरिक्ष प्रक्षेपणों के लिए मुख्य वाहक बन जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493