मैट ले ब्लैंक लॉस एंजेलिस का घर बेच रहे

लॉस एंजेलिस, 26 जून (आईएएनएस)। अभिनेता मैट ले ब्लैंक अपना लॉस एंजेलिस स्थित घर 87.5 लाख डॉलर में बेचने जा रहे हैं।

उन्होंने यह घर नौ साल पहले खरीदा था।

वेसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, पैसिफिक पैलिसेड्स एस्टेट’ में 2007 में मैट की संपत्ति 74 लाख डॉलर आंकी गई थी।

स्पैनिश शैली से तैयार इस विला में चार शयनकक्ष हैं। यह विला आधा एकड़ में फैला हुआ है।

हालांकि, इसमें कोई पुल नहीं है, लेकिन यहां से सांता मोनिका घाटी का मनोरम दृश्य दिखाई पड़ता है।

मैट इस संपत्ति को 2012 से प्रतिमाह लगभग 13,000 डॉलर पर किराये पर दे रहे हैं। फिलहाल, उनके एनसिनो में दो घर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493