दीपिका से ज्यादा कुछ खुशी नहीं देता : रणवीर

मेड्रिड, 26 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ से रणवीर के गीत पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रस्तुति ने उन्हें बेहद प्रभावित कर दिया। अभिनेता का कहना है कि कुछ भी ऐसा नहीं है जो उन्हें दीपिका से ज्यादा खुशी देता हो।

दोनों के बीच अच्छा जुड़ाव दिखाई देता है, लेकिन न ही रणवीर और न ही दीपिका ने आधिकारिक तौर पर अपना रिश्ता स्वीकार किया है।

हालांकि यहां शनिवार रात को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) अवॉर्ड्स के मंच पर जब दीपिका ने ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के गीत पर प्रस्तुति दी, तो रणवीर ने कहा कि दीपिका की प्रस्तुति से वह बेहद प्रभावित हो गए हैं।

फिल्म में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार लेते समय भी उन्होंने अपने भाषण में दीपिका का जिक्र किया।

रणवीर ने कहा, “मैं उस प्रस्तुति से बेहद प्रभावित हो गया था। लीला से राम, मस्तानी से बाजीराव। मैं जानना चाहता हूं कि अगला क्या है। तुम बेहद उम्दा कलाकार हो।”

रणवीर ने कहा, “दीपिका, तुमसे ज्यादा मुझे कुछ भी खुशी नहीं देता। तुम्हारे साथ यह पुरस्कार लेने से ज्यादा मुझे कुछ भी खुशी नहीं देता।”

हालांकि उन्होंने दीपिका को एक अच्छा कलाकार कहा, लेकिन खबरें थीं कि दोनों का रिश्ता टूट गया है।

रणवीर ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार को ट्विटर पर लिखा, “लीला से राम..मस्तानी से बाजीराव.सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री से सर्वश्रेष्ठ कलाकार दीपिका पादुकोण। आईफा 2016, कोई शक।”

चार दिवसीय यह समारोह 23 जून को शुरू हुआ था। मेड्रिड आईफा का आयोजन करने वाला चौथा यूरोपीय स्थान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493