ब्राजील सेरी-ए लीग में कोरिंथियंस, क्रुजेरियो जीते

रियो डी जेनेरियो, 26 जून (आईएएनएस)। मिडफील्डर गोमेस विलियन के गोल की बदौलत क्रुजेरियो ने ब्राजील सेरी-ए लीग मैच में पाल्मेरास तो 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मुकाबले के पहले हाफ में पाल्मेरास की ओर से गेब्रिएल जेसस ने गोल दागा। इसकी प्रतिक्रिया में क्रुजेरियो के लिए विलियन ने भी 14वें मिनट में गोल दागा और मुकाबला 1-1 से बराबर किया।

दूसरे हाफ में विलियन ने 48वें मिनट में गोल दागकर क्रुजेरियो को 2-1 से बढ़त दिलाई। पाल्मेरास इसके जवाबी हमले में एक भी गोल दाग पाने में नाकाम रहा।

पाल्मेरास को दूसरे हाफ में गोल न दागकर इस मुकाबले में क्रुजेरियो से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

सेरी-ए लीग में शनिवार को ही हुए एक अन्य मुकाबले में कोरिंथियंस ने सांता क्रूज को 2-1 से मात दी।

इस मुकाबले में कोरिंथियंस के लिए लूसियानो और एंजेल रोमेरो ने गोल किया। वहीं, सांता क्रूज के लिए केवल ग्राफिते ने एकमात्र गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493