रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन वाराणसी नगर के बीच होने के कारण इस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा इस स्टेशन पर सुख-सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार को प्रमुखता से पूरा किया जा रहा है।
इसी क्रम में रेल राज्यमंत्री द्वारा 27 जून को यात्री सुख-सुविधाओं से संबंधित कार्यो का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र, वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहेगी।
dharmpath.com dharmpath