नाव दुर्घटना में गोवा के महापौर और 6 अन्य लोग बाल बाल बचे

पणजी, 26 जून (आईएएनएस)। यहां एक नाव दुर्घटना में गोवा के महापौर सुरेंद्र फुर्तादो, दो पत्रकार और चार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। ये लोग घास हटाने वाले यंत्र से लैस एक नाव में सवार होकर जा रहे थे जब वह एक संकरी पानी की धारा (क्रीक) में पलट गई।

महापौर को पलटी हुई नाव के नीचे से घसीट कर निकाला गया। अन्य सभी लोगों को भी कोई चोट नहीं पहुंची, लेकिन वे गंदे पानी में भीग गए।

कैंपल संकरी खाड़ी में घास हटाने की प्रक्रिया को कवर करने के लिए महापौर ने रविवार को स्वयं पत्रकारों को बुलाया था।

दर्शकों द्वारा खींच कर किनारे पर लाए जाने के बाद फुर्तादो ने कहा, “मैं जीवित रहने के लिए भाग्यशाली हूं। यह भगवान की कृपा है।”

दुर्घटना में में बचे एक स्थानीय केबल टीवी समाचार चैनल के पत्रकार अनिल लैड ने कहा, “नाव के यंत्रों ने ज्यों ही घास हटाने का काम शुरू किया कि वह झुक गई और नाव के संचालक समेत हम सभी सात लोग पानी में गिर गए। महापौर को पलटी हुई नाव के नीचे से घसीट कर निकाला गया।”

लैड ने आईएएनएस से कहा कि उनके कैमरे के अलावा महापौर समेत नाव में सवार सभी लोगों के मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493