स्पेन में भारतीय डिजाइन्स की धूम

निवेदिता

निवेदिता

मैड्रिड, 26 जून (आईएएनएस)। भारत में रेड कार्पेट पर भारतीय परिधानों की चकाचौंध कम ही दिखाई देती है। इसलिए यहां विदेशियों को लहंगे, भारी कढ़ाई वाली साड़ियों और माथे पर बिंदी सजाए देखना एक सुखद अनुभव था।

स्पेन में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) के 17वें संस्करण का आगाज 23 जून से हुआ था। शनिवार को मुख्य पुरस्कार समारोह के मौके पर सेलेब्रिटीज बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर आए।

शानदार कार्यक्रमों के बीच जिस चीज ने समारोह में अनूठापन ला दिया, वह था कई अंतर्राष्ट्रीय चेहरों को भारतीय परिधानों में सजे देखना।

जर्मनी की एक ब्लॉगर चमचमाती चोली और लहंगे में सजी नजर आईं। माथे पर बिंदी और कंधे पर लटकते दुपट्टे में वह भारतीयता और पाश्चात्य संस्कृति का खूबसूरत संगम नजर आ रही थीं।

उन्होंने कहा कि वह भारतीय डिजाइनों से बेहद प्रभावित हैं।

आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर आईएएनएस की इस पत्रकार से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे जहां भी मौका मिलता है, वहां मैं यह पहनती हूं। मुझे यह पसंद है।”

हालांकि उन्होंने बेहद सहजता से यह भारतीय परिधान पहना हुआ था, वहीं कुछ अन्य अपनी दोस्तों की साड़ी की प्लीट्स ठीक करती नजर आए।

उनसे मदद के लिए पूछने पर उन्होंने कहा, “धन्यवाद, लेकिन मैं काफी समय से साड़ी पहन रही हूं और मुझे लगता है कि मैं इसे संभाल लूंगी।”

समारोह स्थल के भीतर भी कई अन्य महिलाएं अनारकली और लहंगे पहने नेपथ्य में बज रहे बॉलीवुड संगीत की धुनों पर थिरकती नजर आईं।

हालांकि ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शरीर से चिपके गाउन्स और ऑफ शोल्डर ड्रेसेज में सजी नजर आईं, वहीं गायक बेनी दयाल की न्यूयॉर्क में बसी पत्नी कैथरीन थंगम काली साड़ी और चांदी के रंग ब्लाउज के साथ माथे पर बिंदी सजाए बेहद आकर्षक नजर आ रही थीं।

स्पेन में केवल बॉलीवुड फिल्में और स्टार्स ही नहीं, बल्कि भारतीय परिधानों की भी धूम मची हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493