नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। युद्ध में शहीद हुए ‘8 जम्मू एवं कश्मीर लाइट इंफैंटरी’ (जेएके ली)(सियाचिन) के जवानों की विधवाओं ने यहां रविवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। ये विधवाएं इस समय तीर्थयात्रा पर निकली हुई हैं।
भारतीय सेना की पैदल इकाई ने उनके लिए तीर्थयात्रा का आयोजन किया है।
राष्ट्रपति भवन के एक बयान के मुताबिक, “बाण शीर्ष (सियाचिन ऊंचाइयों पर) पर कब्जे के 30वें वर्ष की याद में 8 जेएके ली ने इन वीरांगनाओं के लिए राष्ट्रपति भवन से ऋषिकेश तक की तीर्थयात्रा का आयोजन किया है।”
dharmpath.com dharmpath