आतंकवाद, तस्करी और मादक पदार्थ आपस में जुड़े हैं : मुखर्जी

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि आतंकवाद, तस्करी और नशीली दवा से संबंधित गतिविधियां आपस में जुड़ी हुई हैं। जब तक इनके बीच के समान धागे तोड़े नहीं जाते हैं, तब तक इन सभी तीनों से लड़ना मुश्किल होगा।

अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि शराबखोरी और मादक पदार्थो के सेवन ने भारत और विश्व भर के समाजिक जीवन में दहशत पैदा कर दी है।

उन्होंने पुरस्कार विजेताओं से कहा कि वे संतुष्ट नहीं हों और इस जुड़वां खतरे को दूर करने के लिए प्रयास जारी रखें।

मुखर्जी ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय को उसकी पहलों और सिविल समाज की समस्याओं से रू-ब-रू होने और उन पर बल देने के लिए बधाई दी।

उन्होंने सरकार के साथ मिलकर इस खतरे को दूर करने के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों की भी सराहना की।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत और क ई अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493