जानकारी मिली है कि ओबरा से 45 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित कनहरा ग्राम पंचायत की टोला बाड़ी में रविवार दोपहर आम के पेड़ पर बिजली गिरी। पेड़ के नीचे आम बीन रहे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। झुलसे बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बभनी क्षेत्र के सांगोबांध गांव में घर के बाहर खेल रही रेणु नामक बालिका की मौत बिजली गिरने से हुई। बिहार सीमा पर स्थित मांची थाना क्षेत्र के चरगड़ा गांव में रामअगरिया की पत्नी 25 साल की सिलवंती रविवार को दोपहर बाद कच्चे घर में अकेली थी। यहां भी वज्रपात हुआ और उसकी मौत हो गई।
उधर, करमा कसयां गांव के 45 साल के रामलाल यादव भैंस चरा रहे थे तभी वज्रपात की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गए।
dharmpath.com dharmpath