पटना, 27 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के.सेन के अनुसार, “अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, पर तेज बारिश के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।”
केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावे गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, पूर्णिया का 25.9 डिग्री और भागलपुर का 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व यानी रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री, भागलपुर का 37 डिग्री तथा गया का 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath