लखनऊ, 27 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के अन्य जिलों में रविवार देर रात बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के मुताबिक, दिन में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सिसय के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.2 डिग्री, गोरखपुर का 22.3 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री, झांसी का 24.3 डिग्री और बांदा का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath