लंदन, 27 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने चिली के हाथों कोपा अमेरिका कप हारने के बाद हताश होकर अंतर्राष्ट्रीय खेल से संन्यास की घोषणा कर दी है।
मेसी ने रविवार रात कहा, “मेरे लिए राष्ट्रीय टीम का साथ यहीं खत्म होता है। मैं जो कर सकता था, मैंने किया। चैंपियन न बन पाने का अहसास तकलीफ देता है।”
मेसी (29) ने 2005 में खेल जगत में कदम रखा। वह अर्जेटीना के लिए 112वीं बार खेल रहे थे।
कोपा अमेरिका के फाइनल में चिली ने अर्जेटीना को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। यह लगातार दूसरा कोपा अमेरिका कप है, जिसे चिली ने जीता है।
dharmpath.com dharmpath