लखनऊ/बाराबंकी, 27 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नजरें अब ‘मिशन यूपी’ पर हैं।
उत्तराखंड में कार्यकतरओ से मिलने के बाद सोमवार को शाह उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। यहां वह पार्टी के कार्यकतरओ से मिलेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि अमित शाह सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकतरओ की बैठक में शामिल होंगे। वह सोमवार को राज्य के बाराबंकी जिले में पार्टी कार्यकतरओ के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
इस बैठक में पार्टी के 14 जिलों के बूथ कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। शाह कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के बारे में सलाह दे सकते हैं। बैठक में लगभग 30,000 कार्यकतरओ के शामिल होने की उम्मीद है।
शाह के दौरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में हजारों कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
dharmpath.com dharmpath