मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘एम क्रीम’ के निर्देशक आग्नेय सिंह को उम्मीद है कि यह फिल्म समाज के नियमों को चुनौती देने और मुद्दों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए युवाओं को प्रेरित करेगी।
फिल्म के बारे में आग्नेय सिंह ने कहा, “भले ही इसे हमने भारत की पहली स्टोनर फिल्म करार दिया है। यह सिर्फ ड्रग आधारित ही नहीं, बल्कि इसमें गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है। यह मजेदार फिल्म है, जो निश्चित रूप से मनोरंजक भी है।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मनोरंजन करना सिनेमा के लिए जरूरी है, लेकिन यह कुछ मुद्दों को भी उठाती है। मुझे उम्मीद है कि ‘एम क्रीम’ दोनों का मिश्रण करने में सक्षम है और यह साहस को अपनी आवाज देने में भी सक्षम है।”
फिल्म में इमाद शाह, इरा दुबे, औरित्रा घोष और राघव चनाना प्रमुख भूमिका में हैं।
पीवीआर पिक्च र्स द्वारा प्रस्तुत ‘एम क्रीम’ 22 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath