भोपाल, 27 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मानसून की दस्तक के बावजूद सोमवार को उसम का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।
भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, इंदौर का 21.5 डिग्री, ग्वालियर का 24.4 डिग्री और जबलपुर का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री, इंदौर का 33.4 डिग्री, ग्वालियर का 40.4 डिग्री और जबलपुर का 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath