यूरो 2016 : क्वार्टर फाइनल में वेल्स से भिड़ेगा बेल्जियम

टुलूस (फ्रांस), 27 जून (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के मिडफील्डर यानिक कारास्को की ओर से इंजुरी टाइम में किए गए अंतिम गोल से बेल्जियम ने यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के नॉकआउट दौर (अंतिम-16) के मुकाबले में हंगरी को 4-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्टेडियम दे टुलूस में हुए इस मुकाबले में बेल्जियम के लिए टॉबी एल्डरवेिरेल्ड ने मुकाबले के 10वें मिनट में गोल दागकर खाता खोला।

केविन दे ब्रूयन की फ्री किक से मिले पास को टॉबी ने सिर से मारकर गोल में तब्दील किया। पहले हाफ में बेल्जियम ने 1-0 से बढ़त बनाए रखी।

दूसरे हाफ में विकल्प के रूप में मैदान पर आए मिची बातशूयी ने 78वें मिनट में बेल्जियम के लिए दूसरा गोल दागा और दूसरे ही मिनट में ईडन हैजर्ड (80वें मिनट) ने तीसरा गोल किया।

बेल्जियम की ओर से इंजुरी टाइम में कारास्को (91वें मिनट) की ओर से चौथा गोल दागा किया और टीम ने हंगरी को 4-0 से मात दी।

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम का सामना वेल्स से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493