सर्बिया ने फिना पुरुष वॉटर पोलो वर्ल्ड लीग सुपर फाइनल खिताब जीता

हुईझोउ (चीन), 27 जून (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन सर्बिया ने अमेरिका को 10-6 से हराकर रविवार को फिना पुरुष वॉटर पोलो वर्ल्ड लीग सुपर फाइनल खिताब जीत लिया।

सर्बिया ने चार सेट तक चले मुकाबले को 2-0, 3-1, 3-0, 2-5 से जीता। अमेरिका के टोनी अजेवेडो को हालांकि सबसे अच्छा शूटर चुना गया।

ग्रीस के के. फ्लेगकास को सबसे अच्छा गोलकीपर का पुरस्कार मिला जबकि सर्बिया के ब्रानिस्लाव मित्रोविक को मोस्ट वेल्यूएबल प्लेर का पुरस्कर मिला।

छह दिनों तक सुपर फाइनल में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। अमेरिका और सर्बिया के अलावा आस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, ग्रीस, इटली, जापान की टीमें यहां पहुंची थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493