महिला कबड्डी चैलेंज का आगाज मंगलवार से

मुम्बई, 27 जून (आईएएनएस)। महिला कबड्डी चैलेंजर्स के पहले संस्करण का आगाज मंगलवार से होगा। भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) और माशल स्पोर्ट्स के इस साझा आयोजन में कबड्डी के इतिहास में पहली बार महिला टीमें पुरुषों के लिए निर्मित कोर्ट पर खेलेंगी।

महिला कबड्डी चैलेंज में तीन टीमें-फायर बर्ड्स, आइस दिवाज और स्टार्म क्वींस हिस्सा ले रही हैं। महिला कबड्डी चैलेंज में हिस्सा ले रहीं सभी तीन टीमें-इन हाउस टीमें हैं। अभी इस लीग में कोई फ्रेंजाइजी नहीं आई है। प्रत्येक टीम राउंड रोबिन फारमेट में एक दूसरे के साथ दो-दो मैच खेलेगी।

छह मैचों की समाप्ति के बाद पहले स्थान पर आने वाला टीम फाइनल खेलने की योग्यता हासिल करेगी और दूसर फाइनलिस्ट का फैसला क्वालीफायर मैच के जरिए होगा। फाइनल मुकाबला पुरुष लीग के फाइनल से ठीक पहले 31 जुलाई को हैदराबाद में होगा।

महिला कबड्डी चैलेंज के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के प्रत्येक चरण के अंतिम दिन खेले जाएंगे। मुम्बई में प्रो कबड्डी की शुरुआत 25 जून को हुई थी। 27 तक पुरुष टीमों के दो मैच खेले जाएंगे जबकि 28 को महिला व पुरुष टीम का एक-एक मैच खेला जाएगा।

पुरुषों के लिए निर्मित 13 बटे 10 वर्ग मीटर के कोर्ट पर 30 मिनट के मुकाबले होंगे। इसमें हिस्सा ले रही सभी तीन टीमें की कप्तान अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं। बर्ड्स की कप्तान ममता पुजारी हैं जबकि दिवाज की कप्तान अभिलाषा महात्रे और क्वींस की कप्तान तेजस्वीनी बाई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत इस पहल से काफी खुश हैं। वह मनाते हैं कि स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग की सफलता ने महिलाओं के लिए भी नए रास्ते खोले हैं। इसी को देखते हुए कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन करके तीन टीमें बनाई गईं और उनकी कमान श्रेष्ठ खिलाड़ियों को दिया।

स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, “महिला कबड्डी चैलेंज उस सफर का हिस्सा है, जो समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र में महिलाओं ने शुरू किया है। हम इस बात की सराहना करते हैं कि महिलां ने हमेशा से समाज में लिंग आधारित मान्यताओं को चुनौती दी है। इसी दिशा में 28 जून एक अहम दिनांक होगा, जब पुरुषों के लिए बने कोर्ट पर खेलकर महिलाएं नया अध्याय लिखेंगी।”

बर्ड्स टीम की कप्तान ममता पुजारी के मुताबिक महिला चैलेंज महिला कबड्डी के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा। साल 2010 और 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य ममता ने कहा, “यह मिनी लीग हमें एक बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है। हमारे लिए पुरुषों के लिए निर्मित कोर्ट पर खेलना एक चुनौती होगी और हमने खुद को इस चुनौती के लिए भली-भांति तैयार किया है। इस मिनी लीग में देश की चुनिंदा 42 श्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। अब लोगों को पता लग सकेगा कि देश में महिला कबड्डी का क्या स्तर है।”

महिला कबड्डी चैलेंज का आयोजन मुम्बई के अलावा दिल्ली, हैदराबाज, बेंगलुर, कोलकाता, जयपुर और पुणे में होग। इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी2 पर अंग्रेजी तथा स्टार स्पोर्ट्स3 तथा स्टार स्पोर्ट्स एचडी3 पर हिंदी में होगा। इसके अलावा स्टार गोल्ड पर हिंदी, सुवर्णा प्लस पर कन्नड के अलावा स्टार के डिजिटल प्लेटर्फा-हाटस्टार पर रात नौ बजे से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493