ट्रेन में यात्री का सामान चोरी

झांसी, 27 जून (आईएएनएस/आईपीएन)। ‘प्रभु’ की ट्रेनों में चोर यात्रियों का सामान चुराने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री का सामान चोरी कर लिया।

नई दिल्ली से पदुच्चेरी जाने वाली ट्रेन 22404 पांडिचेरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-9 में गणपत नाम का यात्री अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था। ट्रेन जब आगरा और झांसी के बीच चल रही थी, उसी दौरान रास्ते में अचानक उसके बैग गायब हो गए।

काफी खोजबीन के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो यात्री ने इसकी सूचना झांसी जीआरपी व आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ प्लेटफार्म पर पहुंची और ट्रेन आने पर मामले की जानकारी ली और कार्रवाई में जुटी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493