चिली के कोच ने कहा, सर्वश्रेष्ठ हैं मेसी

ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी), 27 जून (आईएएनएस)। चिली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच जुआन एंटोनियो पिज्जी ने सोमवार को कहा कि अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी अब तक के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर हैं।

मेसी ने रविवार रात हुए कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण के खिताबी मुकाबले में अर्जेटीना की हार के बाद संन्यास की घोषणा की है।

इस मुकाबले में चिली के खिलाफ मेसी पेनल्टी शूटआउट में गोल करने से चूक गए थे।

इस खिताबी मुकाबले में चिली ने अर्जेटीना को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मात दी।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, पिज्जी ने कहा, “मेसी का बड़ा प्रशंसक हूं और उनकी उपलब्धियों से काफी प्रभावित हूं।”

पिज्जी ने कहा, “मैं जानता हूं कि नंबरों का क्या महत्व होता है और मेसी की उपलब्धियां बेजोड़ हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई इस स्तर तक पहुंच पाएगा, क्योंकि उन्होंने जो खोजा उसे खोजना किसी अन्य खिलाड़ी के लिए असंभव है। मेरा अपना मानना है कि मेसी आज तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।”

अर्जेटीना के दिग्गजल डिएगो माराडोना की विरासत को आगे ले जाने के दौरान मेसी को काफी दबावों का सामना करना पड़ा, लेकिन पिज्जी का माना है कि दोनों की तुलना करना काफी मुश्किल है।

पिज्जी ने कहा, “मेरी पीढ़ी माराडोना की तुलना मेसी से नहीं कर सकती।”

कोच ने खिताब जीतने वाली अपनी टीम चिली की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने एक मजबूत राष्ट्रीय टीम के निर्माण में काफी मदद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493