शिवराज विदेश यात्राओं पर श्वेतपत्र जारी करें : कांग्रेस

भोपाल, 27 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हाल ही में हुई चीन यात्रा सहित अन्य विदेश यात्राओं पर श्वेतपत्र जारी किए जाने की मांग की है।

यादव ने सोमवार को राजधानी में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चौहान अपने शासन काल में कई विदेश यात्राएं कर चुके हैं, इन्वेस्टर समिट आयोजित हो चुकी है। इससे प्रदेश को क्या लाभ हुआ, यह बताते हुए शिवराज को श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने जो विदेश यात्राएं कीं, इसका ब्योरा देना चाहिए, उन्हें बताना चाहिए कि इन यात्राओं से प्रदेश और यहां की जनता को क्या मिला? इन यात्राओं और इन्वेस्टर समिट से कितना औद्योगिकीकरण हुआ, कितना निवेश आया, यह बताने के लिए मुख्यमंत्री को श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493