प्रीमियर फुटसाल से जुड़े सल्गाडो

मुम्बई, 27 जून (आईएएनएस)। विश्व के पहले अंतर्राष्ट्रीय फुटसाल लीग-प्रीमियर फुटसाल ने सोमवार को स्पेन और रियल मेड्रिड के पूर्व डिफेंडर मिशेल सल्गाडो के अपने साथ जुड़ने की घोषणा की।

प्रीमियर फुटसाल ने कहा है कि सल्गाडो ने उसके साथ तीन साल का करार किया है।

सल्गाडो उस वक्त में रियल के लिए खेला करते थे जब जिनेदिन जिदान और डेविड बेकहम जैसे दिग्गज सक्रिय थे।

एक दशक रियल के साथ बिताने के बाद सल्गाडो ने ब्लैकबर्न रोवर्स का रुख किया था। स्पेन के लिए इस खिलाड़ी ने कुल 53 मैच खेले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493