विकास को ओलम्पिक मुक्केबाजी में पदक जीतने की उम्मीद

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। भारत के स्टार मुक्केबाज विकास कृष्ण यादव ने सोमवार को कहा कि वह रियो ओलम्पिक में पदक जीतने को लेकर आश्वस्त हैं।

विकास ने बाकू में आयोजित विश्व क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के जरिए रियो का टिकट हासिल किया है।

विकास ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुझे यकीन है कि मैं रियो में कम से कम कांस्य पदक तो जीत ही सकता हूं। मुझे कांस्य जीतने के लिए दो मुकाबले जीतने हैं। चूंकी मेरा विश्व रैंकिंग अच्छा है, लिहाज मैं अपने समर्थन में ड्रॉ की उम्मीद कर रहा हूं। मुझे लगता है कि पहले दो राउंड में मेरा सामना कठिन मुक्केबाजों के साथ नहीं होगा।”

रियो ओलम्पिक विकास का दूसरा ओलम्पिक होगा। वह इससे पहले लंदन ओलम्पिक में हिस्सा ले चुके हैं लेकिन वह प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गए थे। वह मुकाबला हालांकि विवादास्पद रहा था।

इस साल 5 से 21 अगस्त तक होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए भारत के तीन मुक्केबाजों ने क्वालीफाई किया है। मुक्केबाजी संघ की आपसी लड़ाई के कारण इस साल सबसे कम मुक्केबाज्ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493